नागरिकों को जागरूक करने के लिये अधिकारी संयुक्‍त रूप से करें प्रयास – गुना कलेक्‍टर श्री कन्याल ने सडक सुरक्षा की बैठक में कहा

गुना – कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का किया गया आयोजन

कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल की अध्‍यक्षता में कलेक्‍ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे, तहसीलदार श्री जीएस बैरवा, मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी श्री तेज सिंह यादव, एनएचआई के अधिकारी सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि नागरिकों को जागरूक करने के लिये अधिकारी संयुक्‍त रूप से प्रयास करें। जिले में बेहतर आवागमन के दृष्टिगत विभिन्‍न पहुंच मार्गो पर साइन बोर्ड, ब्‍लैक स्‍पॉट एरिया में स्‍पीड ब्रेकर एवं विशेष रूप से लाईटिंग व्‍यवस्‍था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में अवगत कराया गया ग्‍वालियर, इन्‍दौर एवं भोपाल से आने जाने वाली बसों को शहर के बीच में स्थित जज्‍जी बस स्‍टैण्‍ड पर खड़ा किया जाता है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्‍या उत्‍पन्‍न होती है। कलेक्‍टर ने बस स्‍टैण्‍ड को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिये 10 हेक्‍टेयर भूमि चिन्हित करने के लिये अनुविभागीय अधिकारी गुना को निर्देशित किया। बस स्‍टैण्‍ड को भविष्‍य की रूपरेखा को ध्‍यान में रखते हुये विकसित बस स्‍टैण्‍ड का प्रस्‍ताव तैयार किया जावे। जिससे बसों के आवागमन की व्‍यवस्‍था दुरूस्‍त हो सके।

बैठक में कृषि उपज मण्‍डी में ट्रैक्‍टर-ट्रॉली एवं ट्रकों के माध्‍यम से लगाने वाले जाम की समस्‍या के दृष्टिगत नवीन कृषि उपज मण्‍डी के लिये लगभग 25 हेक्‍टेयर जगह चिन्हित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक के दौरान कलेक्‍टर ने एनएच 46 पर स्थित साक्षी कॉलेज, शान्ति ढाबा, टेकरी पुल के पास एवं विवेक पेट्रोल पंप पर किये गये अनाधिकृत कट को बंद कराने के निर्देश एनएचआई के अधिकारियों को दिये।

कलेक्‍टर ने तेज गति से वाहनों को चलाने वालों की स्‍पीड लिमिट के लिये उन्‍नत यातायात प्रबंधन प्रणाली (एटीएमएस) के लिये एनएचआई के अधिकारियों को प्रोजेक्‍टर तैयार कर भेजने के निर्देश दिये। यह प्रणाली राष्ट्रीय राजमार्गों पर गति सीमा लागू करने के लिए स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) कैमरों का उपयोग करती है। एटीएमएस एक ऐसी प्रणाली है जो राजमार्गों की निगरानी और घटनाओं का पता लगाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करती है।

#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Home Department of Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |