पटना: कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद के बेटे ने की आत्महत्या, सरकारी आवास में लटका मिला शव

बिहार की राजधानी पटना से कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे के आत्महत्या का मामला सामने आया है. उनके बेटे का शव गर्दनीबाग स्थित सरकारी आवास में फंदे से लटका हुआ मिला है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ विधायक के बेटे की मौत की खबर फैलते ही राजनीतिक पार्टियों में सनसनी फैल गई हैं. पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है.

बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद के बेटे अयान जाहिद खान ने आत्महत्या कर ली. उनका शव गर्दनीबाग इलाके में स्थित सरकारी आवास में फंदे से लटका हुआ मिला है. बताया जा रहा है अयान बीती रात खाना खाकर सोने के लिए अपने कमरे में चले गए थे. इसके बाद जब सुबह कमरा खुला तो सब हैरान रह गए. कमरे में अयान का शव पंखे पर लटका हुआ था. घटना की बाद से ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. इलाके में मातम पसर गया है.

12 क्लास का छात्र था मृतक

बताया जा रहा है कि अयान खान की उम्र करीब 17 साल थी. वह अभी बारहवीं का छात्र था. अयान राजधानी पटना स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल का छात्र था. अयान पढ़ाई लिखाई में बहुत शार्प था. पढाई के अतिरिक्त अयान को पेंटिंग करने और कविता लिखने का भी बहुत शौक था. इधर इस घटना की सूचना मिलने के बाद से ही राज्य के राजनीतिक पार्टियों में सनसनी फैल गई. इसके बाद राज्य के डीजीपी भी शकील अहमद खान के आवास पर पहुंचे.

पप्पू यादव ने जाहिर किया दुख

राज्य के अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी शकील अहमद खान से मिलने और सांत्वना देने के लिए पहुंचे. निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी घटना पर अपना दुख जाहिर किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट के जरिए परिवार को अपनी ओर से सांत्वना दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |