मैंने किया टी-20 का आविष्कार… राम रहीम के दावे सुनकर उड़ जाएंगे होश

रेप और हत्या के मामलों में दोषी ठहराया जा चुका डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 30 दिन की पैरोल पर बाहर है. वह सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में ही रह रहा है, जहां से वह रोज श्रद्धालुओं के साथ ऑनलाइन सत्संग कर रहा है. इस दौरान राम रहीम कई बयान दे रहा है. अब राम रहीम ने कहा कि उसी ने T20 गेम का आविष्कार किया था.

रहा रहीम ने कहा, “मैंने 1990 में टी-20 खेलों आविष्कार किया था. जलालआना साहिब का स्टेडियम उससे पहले बना था. उस समय बड़े-बड़े खिलाड़ी कहा करते थे. क्या यही क्रिकेट है, लेकिन कोई भी खेलने नहीं आया.” इसके साथ ही राम रहीम ने ये भी कहा कि सांप पकड़ने वाला कैचर भी हमने बनाया, जो आज पूरे देश में फैल चुका है. किसी ने तो मुझसे यह भी कहा कि तुम्हें इसका पेटेंट करा लेना चाहिए था.”

कैचर का निर्माण करने का दावा

राम रहीम ने कैचर बनाने के पीछे का कारण भी बताया और कहा कि जब सिरसा में शाह मस्ताना जी धाम का निर्माण किया जा रहा था, तो उसमें से कोबरा निकल रहे थे. पहले, नौकर जानवरों को पकड़ते थे और उन्हें दूर जंगल में छोड़ देते थे. 1994 में हमने कैचर का निर्माण किया. हमें डर था कि सांप बच्चों को काट लेगा. सांप पकड़ने वाला उसे दूर से ही पकड़ लेता है और सांप को कोई चोट भी नहीं लगती. वह इन दिनों बहुत अच्छा काम कर रहा है. यह अच्छी बात है कि इससे दुनिया और समाज को लाभ हो रहा है.

चूल्हे पर खाना पकाना सिखाया

राम रहीम ने सत्संग में ये भी कहा कि इन दिनों बाजरे की बहुत चर्चा हो रही है. हम दिन में कच्चा खाना खाते थे और रात में धूप में पका हुआ खाना खाते थे. पुर्तगालियों ने हमें चूल्हे पर खाना पकाना सिखाया. हमारे घर पर चूल्हा नहीं था. इसलिए हम चूल्हा ले आए. शाम को मोटे अनाज और पुराने तरीके से तैयार किए गए अनाज को कच्चा चबाएं. दांतों की एक्सरसाइज भी होगी और कब्ज भी नहीं होगी. इसमें बहुत सारा फाइबर होता है.

गाजर-मूली खाते थे भारतीय

राम रहीम ने कहा कि पहले भारतीय गाजर, मूली, साग और पत्ते खाते थे. अगर आपको लगता है कि पत्तों से कुछ नहीं होगा तो हाथी से कुश्ती लड़कर देखिए. हाथी को हिलाना तो दूर की बात है, हम उसकी सूंड भी नहीं हिला सकते. वह हाथी घास और पत्ते भी खाता है. पत्तियों में आयरन होता है. इसमें विटामिन होते हैं. ये पहली बार नहीं है, जब राम रहीम ने इस तरह का बयान दिया हो. उसके पहले भी कई अटपटे बयान सामने आ चुके हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |