लड़का एक दावेदार दो! शादी में पहुंचकर महिला ने दूल्हे को बताया अपना पति, फिर..

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शादी समारोह में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक महिला शादी में पहुंचकर दूल्हे को अपना पति बताने लगी. महिला ने आरोप लगाया कि दूल्हा बना शख्स उसका पति है और दोनों के बीच फैमिली कोर्ट में केस भी चल रहा है और वह बिना तलाक के दूसरी शादी कर रहा है. महिला के हंगामे को देखते हुए लड़की पक्ष ने पुलिस को बुला लिया. इसके बाद हंगामा कर रही महिला को शांत कराया गया.

दरअसल ये मामला ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां सूजाबाद धर्मशाला में रविवार, 2 फरवरी को उपेंद्र सिंह परिहार की धूमधाम से शादी हो रही थी, लेकिन इसी बीच एक महिला, जिसका नाम नेहा परिहार है. वह शादी समारोह में आ धमकी और शादी रुकवाने के लिए हंगामा खड़ा कर दिया. नेहा पहले थाने पहुंची और उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी.

शादी रुकवाने पहुंच गई महिला

नेहा ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया था कि उपेंद्र उसका पति है. अभी दोनों का तलाक भी नहीं हुआ है और वह दूसरी शादी कर रहा है. इससे पहले की पुलिस कोई एक्शन लेती, महिला खुद शादी रुकवाने पहुंच गई. शादी में महिला के हंगामे को देखते हुए लड़की पक्ष ने पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रही महिला नेहा को समझाया और बात की.

फैमिली कोर्ट में चल रहा मामला!

नेहा ने बताया कि 25 नवंबर 2012 को उसकी उपेंद्र के साथ शादी हुई थी, लेकिन आपसी झगड़ा और मनमुटाव की वजह से उन दोनों के बीच फैमिली कोर्ट में मामला चल रहा था. नेहा का आरोप था कि अभी उसका और उपेंद्र का तलाक नहीं हुआ है. ऐसे में वह शादी कैसे कर सकता है. नेहा की पूरी बात सुनने के बाद पुलिस ने दूल्हा बने उपेंद्र से बात की.

पहले ही हो चुका था तलाक

उपेंद्र ने बताया कि 16 अक्टूबर 2024 में ही उसका तलाक हो चुका है. उपेंद्र ने तलाक के दस्तावेज भी दिखाए. तलाक के कागजात देख पुलिस ने पूरा माजरा समझ लिया. इस दौरान दस्तावेज देखने के बाद महिला के तेवर ढीले पड़ गए और उसने कहा कि कोर्ट की ओर से उसे तलाक की जानकारी नहीं दी गई है. इसके बाद पुलिस ने महिला को वहां से वापस भेजा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |