पुलिस थाने के पास बने गोदाम से एक करोड़ रुपये की नशीली दवाएं बरामद, तीन गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित ड्रग्स तस्करी के मामले में भोपाल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भोपाल के एक थाने के पास स्थित गोदाम से अल्प्राजोलम की गोलियों और खांसी के सिरप की बड़ी खेप बरामद करते हुए दवाओं के एक थोक कारोबारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

क्राइम ब्राच के डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने संवाददाताओं को बताया कि दवाओं की आड़ में नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश जैन (47), अमन रावत (25) और अमर सिंह (25) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जैन भोपाल में दवाओं का थोक कारोबारी है, जबकि रावत सूबे की राजधानी में दवाओं की मार्केटिंग का काम करता है।

त्रिपाठी के मुताबिक, भोपाल के हनुमानगंज पुलिस थाने से करीब 200 मीटर के फासले पर स्थित दवा बाजार में जैन के गोदाम से अल्प्राजोलम (एक नियंत्रित मादक पदार्थ) की 9.30 लाख गोलियां और खांसी के एक सिरप की 5,240 बोतलें बरामद की गईं। उन्होंने बताया, ‘‘नशेड़ियों को ये दवाएं उनकी मूल कीमत से कई गुना ज्यादा दाम पर बेची जाती हैं। भोपाल के गोदाम से बरामद दवाओं का मूल्य नशे के काले बाजार में एक करोड़ रुपये के आस-पास आंका गया है।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |