छतरपुर में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में ओरछा रोड़ थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रैक्टर ने बाईक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि ग्राम हमा का रहने वाला 19 वर्षीय अरुण पुत्र भुजबल कुशवाहा किसी काम से छतरपुर आया था। काम निपटाने के बाद जब वह वापिस अपने गांव हमा जा रहा था।

तभी झनझन देवी मंदिर के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाईक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अरुण बुरी तरह घायल हो गया था। तथा उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |