मुरैना में युवक की गोली मारकर हत्या, खेत की मेड़ को लेकर हुआ था विवाद

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, विवाद खेत की मेड़ को लेकर हुआ था। आरोपी ने पहले युवक के पिता पर फरसे से हमला किया था। जिससे युवक का पिता अस्पताल में भर्ती है, गंज रामपुर गांव में जगदीश और राजाराम शर्मा के खेत आपस में जुड़े हुए हैं। रविवार को राजाराम का बेटा राजवीर खेत पर गया तो मेड़ की मिट्टी उखड़ी हुई थी।

उसी समय जगदीश भी मौके पर पहुंच गया ,राजवीर ने मिट्टी उखाड़ने का आरोप लगाते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। गुस्से में आकर उसने जगदीश के सिर पर फरसा मार दिया जिससे वह घायल हो गया, जब जगदीश के बेटे लोकेंद्र को पिता पर हमले की जानकारी मिली तो वह राजाराम के घर पहुंचा। यहां राजवीर ने उस पर दो गोलियां चला दी। जिससे उसकी मौत हो गई है, स्टेशन रोड़ थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है, आरोपी अभी फरार है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |