पुलिस थाना लालघाटी को मिली सफलता “मुस्कान अभियान” के तहत नाबालिग अपहृर्ता को गंज बसोदा जिला विदिशा से दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस थाना लालघाटी को मिली सफलता “मुस्कान अभियान” के तहत नाबालिग अपहृर्ता को गंज बसोदा जिला विदिशा से दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार*

थाना लालघाटी पुलिस को अपहृत नाबालिग अपहृर्ता को दस्तयाबज् करने व आरोपी विनोद उर्फ छोटू कुशवाह पिता प्रहलाद सिंह उम्र 24 साल नि0 पवई थाना गुलाबगंज जिला विदिशा से दिनांक 01.02.2025 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 21/01/2025 को अपहृर्ता के पिता राजू ने हाजिर थाना आकर रिपोर्ट किया कि मेरी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कर ले गया है । रिपोर्ट पर थाना लालघाटी पर अपराध क्रमांक 14/25 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान अपहृर्ता को दस्तयाब करने व आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यषपाल सिंह राजपूत शाजापुर के आदेशानुसार व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस.बघेल , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाजापुर श्री जी.एस चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी लालघाटी निरी0 अर्जुन सिंह मुजाल्दे द्वारा पुलिस टीम जिसमें सउनि जगदीश चौहान, प्रआर. राकेश सिंगार व महिला आरक्षक रचना बेस की पुलिस टीम बनाकर सायबर सेल शाजापुर से प्राप्त लोकेशन व सूचना के आधार पर शिव नगर कॉलोनी गंज बसोदा जिला विदिशा से विधीवत आरोपी विनोद उर्फ छोटू कुशवाह के कब्जे से दस्तयाब किया गया । अपहृर्ता के कथन लिये जाकर कथन के आधार पर अपराध सदर में नाबालिग को भगा ले जाने व पोक्सो एक्ट की धारा का ईजाफा किया गया व दिनांक 01.02.25 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे जल्द ही माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी0 अर्जुन सिंह मुजाल्दे, सउनि जगदीश चौहान, प्रआर. राकेश सिंगार व महिला आरक्षक रचना बेस थाना लालघाटी एवं प्रआर 641 विकास तिवारी सायबर सेल शाजापुर की महत्वपूर्ण भुमीका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |