8 साल की बेटी से ऐसी नफरत? पहले की हत्या, डेड बॉडी नहीं जली तो सीमेंट के बोरे में डाला शव और घर में छुपा दिया… सौतेली मां की हैवानियत

बिहार के बक्सर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी ही बेटी को मार डाला, लेकिन हद तो तब पार हो गई. जब उसने मासूम के शव को जलाने की कोशिश की, लेकिन जब शव पूरी तरह से नहीं जल पाया तो हैवान मां ने घर में रखे एक बक्से में आधे जले हुए बच्ची के शव को बंद कर दिया. उसने पहले शव को सीमेंट की बोरी में डाला और फिर छुपा दिया.

दरअसल ये घटना डुमराव अनुमंडल के नया भोजपुर की है. यहां रहने वाली 8 साल की आंचल को गायब हुए 2 दिन हो गए थे. उसके पिता ने बच्ची को खूब ढूंढा. लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं लग पा रहा था. इसके बाद परिवार वालों ने बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई. पुलिस ने भी बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन कोशिश नाकाम रही. ऐसे में दो दिन बीत चुके थे. घर में रखे बक्से में से बदबू आने लगी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ.

बक्से में बंद थी बेटी की लाश

आंचल की दादी बोल नहीं सकती. उसने घर में रखे बक्से को खोलकर देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. बक्से से बदबू आ रही थी और एक सीमेंट की बोरी में 8 साल की मासूम का आधा जला हुआ शव था. पोती का शव देखकर दादी अपने बेटे यानी आंचल के पिता पप्पू गोंड को जैसे-तैसे बक्से के पास लेकर गई. पिता ने बेटी की लाश देखी और पुलिस को जानकारी दी.

सौतेली मां को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले को लेकर कहा बच्ची की हत्या उसकी सौतेली मां ने की है. उसने पहले बच्ची की हत्या की और फिर उसके शव को जलाने की कोशिश की. जब शव पूरी तरह से नहीं जल पाया, तो उसने शव को बक्से में बंद कर दिया. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है. अब उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने बेटी की हत्या किस वजह से की.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |