अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़ते हुए दीवार में छेड़कर मकान में घुसी, ग्रामीणो ने विरोध में एबी रोड किया जाम,सनकोटा का मामला

शाजापुर में नेशनल हाईवे 52 पर बड़ा हादसा हो गया यहां पर शाजापुर बायपास के पास छोटा सनकोटा में एक कार अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में चली गई । अनियंत्रित कार खाई के पास बने एक घर में दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई । गनीमत यह रही कि जनहानि नहीं हुई और कार वाले भी मामूली चोटिल हुए मौके पर नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे नंबर 52 पर जाम लगा दिया आधे घंटे तक लगे इस जाम में दोनों और वाहनों की 3-3 किलोमीटर की लंबी लाइनें लग गई ग्रामीणों ने कहा कि नेशनल हाईवे के निर्माण के दौरान हम सड़क के किनारे बसे हुए थे हमें मुआवजा नहीं दिया गया और ना ही हमें रहने के लिए दूसरी जगह दी गई ऐसे में हमारे मकान सड़क के किनारे हैं आए दिन दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है ग्रामीणों ने कहा कि यह छोटी कार थी ऐसे में अगर कोई बड़ा ट्रक आ जाता तो दर्जन भर लोग मर जाते हैं

मची अफरा तफरी- दुर्घटना के दौरान जैसे ही कार नेशनल हाईवे से अनियंत्रित होकर घर में घुसी अफरा-तफरी का माहौल बन गया गांव के अनेक लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के थोड़ी देर पहले ही हम लोग आंगन में बैठे थे बारिश शुरू होने के कारण हम घर में आए और कार से सीधे हमारे घर में आकर घुस गई

बलून खुलने से बची कार वालों की जान घटना के दौरान गनीमत यह रही कि कार सवार ने बेल्ट लगा रखे थे और जैसे ही कार दीवार तोड़कर अंदर घुसी गाड़ी के बलून खुल गए जिससे कार वाले की जान बच गई

सूचना मिलने पर शाजापुर लालघाटी और शाजापुर ट्राफिक पुलिस एवं 100 नंबर की गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया और कहा कि शीघ्र ही आप लोगों को दूसरे स्थान पर स्थापित करवाएंगे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |