रैपर रफ्तार ने मनराज जवंदा संग की शादी, जानें वेडिंग ऑउटफिट में क्या है खास

मशहूर रैपर रफ्तार दूसरी बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उन्होंने हाल-फिलहाल में फैशन स्टाइलिश मनराज जवंदा के साथ सात फेरे लिए. वहीं, सोशल मीडिया पर काफी तेजी से रफ्तार और मनराज की वेडिंग फोटोज वायरल हो रही हैं और फैंस लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. इन फोटोज में सबसे खास बात ये देखने को मिली कि रफ्तार और मनराज ट्विनिंग करते हुए नजर आए. दरअसल, दोनों ने मैचिंग कलर के ऑउटफिट कैरी किए हैं.

रफ्तार और मनराज ने एक प्राइवेट सेरेमनी में एक-दूसरे का हाथ थामा. वहीं, सोशल मीडिया पर उनके प्री-वेडिंग फंक्शन के पोस्ट्स भी वायरल हो रहे हैं. दोनों ने साउथ इंडियन सेरेमनी से शादी रचाई है. मगर दोनों सिंपल और सोबर लुक में एक-दूसरे के साथ जच रहे हैं. तस्वीरों में रफ्तार और मनराज जवंदा के बीच की केमिस्ट्री देखने लायक है. दोनों फैमिली और खास दोस्तों के साथ अपने फंक्शन को एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं.

खूबसूरत है मनराज और रफ्तार के वेडिंग ऑउटफिट

फैशन स्टाइलिश मनराज जवंदा के ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने ऑफ-व्हाइट कलर की साड़ी कैरी की है. वहीं, शर्ट और वेष्टी में रफ्तार भी हैंडसम लग रहे हैं. मनराज साउथ इंडियन ब्राइड के लुक में बहुत ही ब्यूटीफुल और एलिगेंट लग रही हैं. उनकी साड़ी पर गोल्डन कलर का काम किया गया है और बॉर्डर भी गोल्डन कलर का है. मनराज ने साड़ी के साथ हैवी वर्क ब्लाउज को पेयर किया है, जिसकी वजह से वो गॉर्जियस लग रही हैं.

मनराज जवंदा की ज्वेलरी की बात करें तो उन्होंने गोल्ड टेम्पल ज्वेलरी को साड़ी के साथ बहुत ही ग्रेसफुली कैरी किया है. उन्होंने शॉर्ट और लॉन्ग नेकलेस को बेहतरीन तरीके से माथा पट्टी के साथ स्टाइल किया है. इसके साथ ही उन्होंने लाल कलर के चूड़े को गोल्ड कड़ों के साथ कैरी किया है. वहीं, शादी दिन की थी मनराज ने मिनिमल मेकअप लुक अपनाया है, जो कि उनके ब्राइडल आउटफिट लुक को कम्पलीट कर रहा है.

वैसे रफ्तार का फैशन सेंस भी कमाल का है. रैपर ने भी गोल्डन टच वाली ऑफ-व्हाइट कलर की शर्ट और वेष्टी कैरी की है. साथ में अपने लुक को पूरा करने के लिए मैचिंग कलर का दुपट्टा और ब्लैक चश्मे को स्टाइल किया है.

कौन हैं मनराज जवंदा?

कोलकाता में जन्मी और पली-पढ़ी मनराज एक जवंदा फैशन स्टाइलिस्ट हैं. ग्रेजुएशन करने के बाद मनराज मुंबई शिफ्ट हो गईं, जहां उन्होंने एफएडी इंटरनेशनल में स्टाइलिंग कोर्स किया है. उन्होंने रफ्तार के साथ कई म्यूजिक वीडियो में भी कोलैबोरेट किया है, जिनमें काली कार, घणा कसूता लगे और श्रृंगार शामिल हैं. मनराज बतौर स्टाइलिश कई रियलिटी टीवी शोज और विज्ञापनों का हिस्सा भी रही हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |