जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने मारी भीषण टक्कर, बाल-बाल बचे पीसीसी चीफ

सीहोर: मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की फॉर्च्युनर कार को पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जीतू पटवारी बाल बाल बच गए। जबकि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना फंदा टोल लसुड़िया परिहार के बीच हुई। जानकारी के मुताबिक, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इस मामले में प्रकरण दर्ज कर ट्रक चालक के विरुद्ध कारर्वाई की गई है। जीतू पटवारी इंदौर से भोपाल पीसीसी में बापू की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

जीतू पटवारी ने एक्स पोस्ट के माध्यम से इस बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा,‘‘आज इंदौर से भोपाल जाते समय सीहोर के समीप एक ट्रक ने मेरी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी, जिससे दुर्घटना घटित हुई। ईश्वर की कृपा से मैं, मेरा पूरा स्टाफ और ट्रक ड्राइवर सुरक्षित हैं, और कोई जनहानि नहीं हुई।‘‘

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |