MP के इस पूरे गांव को खत्म करने की किसने रची साजिश? बोरवेल में मिलाया जहर, पानी पीते ही बेहोश हुए लोग

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले की तेंदूखेड़ा ब्लॉक में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ग्राम पंचायत बग़दरी गुबरा गांव के सार्वजनिक हैंडपंप में अज्ञात व्यक्ति ने जहरीली दवा मिला दी। जब बुधवार सुबह गांव के लोग हैंडपंप पानी भरने गए और एक युवक ने उसी पानी से कुल्ला कर लिया तो कुछ ही देर में उसे चक्कर आने और वह बेहोश होने लगा। लोगों ने उसे उठाया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर पहुंचे। जहां इलाज के बाद वह ठीक हुआ।

खबर गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद सरपंच और अन्य लोग भी हैंडपंप के पास पहुंचे तो उन्होंने हैडपंप चलाया तो पानी की जगह उसमें झाग निकलने लगी। पास में ही जहरीली दवा की शीशी मिली जिससे यह तय हो गया कि किसी ने हैंडपंप में जहरीली दवा मिलाई है। सरपंच प्रतिनिधि ने तेंदूखेड़ा थाने में लिखित सूचना दी और पीएचई कार्यालय को अवगत कराया।

कलेक्टर के निर्देश के बाद पीएचई की टीम हैंडपंप के पानी की जांच करने के लिए गांव पहुंची है। सरपंच प्रतिनिधि नोनेलाल अहिरवार ने बताया कि गुबरा ग्राम पंचायत बगदरी के अधीन आता है। सुबह सुबह नीलेश नामक युवक हैंडपंप गया। उसने पानी से कुल्ला किया थोड़ी ही देर में उसे चक्कर आने लगे। बाद में हम लोगों ने पहुंचकर देखा तो हैडपंप से पानी की जगह सफेद झाग निकल रहा था और अजीब बदबू आ रही थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |