शिक्षक पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, पुलिस ने किया मामले का खुलासा

 मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत सौखी मोहल्ला में दो दिन पहले हुई महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। महिला का पति ही उसका हत्यारा निकला, शहडोल में सौखी मोहल्ला में महिला की संदिग्ध परिस्तिथियो में लाश मिली थी।

इस मामले में पुलिस ने अंधी हत्या का खुलासा कर दिया है, और महिला का पति ही उसका हत्यारा निकला। मामले में आरोपी पति ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी आए दिन उसके चरित्र को लेकर विवाद करती थी। जिसके चलते लड़ाई होती रहती थी।

पति ने इसके चलते सुबह – सुबह पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। पति ने पुलिस को सूचना दी कि पत्नी बेहोश मिली थी जिसे अस्पताल ले गया जहां वो मृत थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से घटना स्थल की जांच की और आरोपी पति को पकड़कर जब पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति पर हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |