बस 72 घंटे… दिल्ली-UP में बिगड़ेगा मौसम, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की सर्दी? जानें 10 राज्यों का हाल

देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. एक बार फिर मौसम विभाग ने मौसम के करवट लेने का पूर्वानुमान जताया है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग का कहना है कि दो पश्चिमी विक्षोभों के लगातार आने से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित होने की संभावना है. इसके असर से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है, जिसके बाद फिर से ठंड बढ़ जाएगी. मौसम विभाग ने कोहरा और शीतलहर को लेकर भी अलर्ट जारी किया है.

देश के 76वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-UP का मौसम सुहाना रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. धूप खली रही और हल्की हवाओं ने मौसम खुशनुमा कर दिया. रात में तापमान गिरकर 8 डिग्री हो गया. दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ है. कुछ इलाकों में कोहरा घना छाने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग का कहना है की 2-3 दिनों में मौसम में बदलाव आएगा, जिससे बारिश होगी और सर्दी बढ़ जाएगी.

दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जनवरी से 1 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 30 जनवरी से 1 फरवरी को आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है. इसके प्रभाव में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब राज्य आ सकते हैं. मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है.

कभी गर्मी तो कभी सर्दी से जूझ रहे लोग

देश के मैदानी इलाकों में कभी तापमान घट रहा है तो कभी इसमें बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत और आसपास के उत्तराखंड के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस है. मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10-18 डिग्री सेल्सियस है. इसके अलावा बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, तेलंगाना और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |