मां शब्द को शर्मसार कर दिया! गणेश मंदिर में 3 साल की बच्ची को छोड़ गई महिला, CCTV में कैद

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गणेश मंदिर के बाहर एक कलयुगी मां अपनी 3 साल की बच्ची को छोड़ कर गायब हो गई। काफी देर बच्ची मां की राह देखती रही। जब मां नहीं लौटी तो बच्ची घबराकर रोने लगी। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी ने जांच की तो मां बच्ची को छोड़कर जाते दिखाई दी। इस आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना सुबह करीब 10 बजे के करीब की है। दोनों मंदिर आए फिर मां बच्ची को पानी लेकर आती हूं कह कर वहां से चली गई। वही मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में महिला की तस्वीर कैद हुई है। आसपास के लोगों ने बच्ची को संभाला और पुलिस को इसकी सूचना दी। बच्ची को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |