सैफ अली खान को प्रेफरेंशियल ट्रीटमेंट मिला है? ₹25 लाख के क्लेम के झटपट अप्रूवल पर उठे सवाल

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात उनके घर में हमला हुआ था. हमले के बाद लीलावती अस्पताल में उनका इलाज हुआ था. अब उनके कैशलेस इलाज के क्लेम (25 लाख रुपये) को झटपट मंजूरी मिलने पर सवाल उठ गए हैं. मामला भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) पहुंच गया है. एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेंट्स ने मांग की है कि अस्पताल छोटा हो या बड़ा, सभी मरीजों को ऐसे ही क्लेम मिले.

एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेंट्स ने इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ जांच की मांग की है. एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुधीर नाइक ने कहा, इंश्योरेंस कंपनी भेदभाव क्यों करती हैं. बिना जरूरी औपचारिकताएं पूरी किए ही सैफ अली खान का 25 लाख का क्लेम सेंक्शन कर दिया गया.

सैफ को सेलेब्रिटी होने की वजह से प्रेफरेंशियल ट्रीटमेंट मिला है?

आईएमसी मुंबई जिसके 14000 से ज्यादा सदस्य हैं, उसने सैफ अली खान का इंश्योरेंस क्लेम महज कुछ घंटों में क्लियर होने पर सवाल उठाते हुए कहा, सैफ को सेलेब्रिटी होने की वजह से प्रेफरेंशियल ट्रीटमेंट मिला है? उधर, सैफ पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को बंगाल के नदिया जिले में सर्च ऑपरेशन चलाया. पुलिस ने एक महिला को अरेस्ट किया है.

शरीफुल की परिचित है खुखुमोनी जहांगीर शेख

सूत्र का कहना है कि जांच में पता चला है कि इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी बांग्लादेशी नागरिक ने जिस सिम का इस्तेमाल किया था, वो इसी महिला के नाम पर था. मुंबई पुलिस की टीम रविवार को बंगाल पहुंची थी. बंगाल पुलिस के सूत्र ने पीटीआई को बताया कि सैफ पर हमला मामले में मुंबई पुलिस जिस महिला को गिरफ्तार किया है, पुलिस उसे मुंबई ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड का आवेदन कर सकती है.

महिला का नाम खुखुमोनी जहांगीर शेख है. वो शरीफुल की परिचित है. शरीफुल सिलीगुड़ी के पास भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए अवैध रूप से भारत में घुसा था. इसके बाद वो इस महिला के कॉन्टेक्ट में आया था. महिला बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अंदुलिया की रहने वाली है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |