3 युवकों ने शराब में जहर मिलाकर पिया ! मोहब्बत की वजह से…कैप्शन देकर बनाई वीडियो, 2 की मौत

उज्जैन: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने शराब में जहर मिलाकर पी लिया। घटना में दो की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों ने शराब में जहर मिलाकर पीने का वीडियो बनाया और इसे इंस्टा पर शेयर भी किया। मृतकों में दो युवक अरुण सूर्यवंशी (20), रामप्रसाद (22) रिश्ते में साढू थे। जबकि तीसरा बंटी (21) दोनों का साला लगता था।

जानकारी के मुताबिक, तीनों ने शुक्रवार शाम चिमनगंज मंडी के ब्रिज के नीचे बैठकर देशी शराब की बोतल में जहरीला पदार्थ डालकर पी लिया। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो बनाया। जिसमें गद्दर मूवी का गाना लगाया और कैप्शन में लिखा ‘मोहब्बत की वजह से ये दिन, देख लो आप’। वीडियो के अंत में बंटी अपने हाथ से जहर मिला रहा है, इस दौरान अरुण या राम प्रसाद की आवाज आ रही है और वो बंटी को जहर जमीन पर गिराने की बात कह रहे हैं। इस घटना में सूर्ववंशी और राम प्रसाद की मौत हो गई, जबकि बंटी को गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं रामप्रसाद के मामा के आरोप है कि बंटी ने दोनों को जहर दिया लेकिन खुद नहीं पीया। वीडियो में भी बंटी हाथ डालकर जहर मिली शराब को नीचे फेंकता नजर आ रहा है।

पूरा मामला थाना चिमनगंज का है। अरूण और रामप्रसाद ग्राम सरवानिया के रहने वाले हैं। दोनों का विवाह उज्जैन में हुआ था। बंटी उनका साला था। पहले से शादीशुदा अरुण पंवासा थाना क्षेत्र से करीब तीन महीने पहले एक नाबालिग लड़की को लेकर भागा था। इस मामले में वो जेल चला गया।  छूटने के बाद वो काम करने गुजरात चला गया था। एक दिन बाद वहीं अरुण की कोर्ट में पेश थी। वहीं दूसरी ओर इस बात से नाराज उसकी पत्नी तारा और राम प्रसाद की पत्नी उज्जैन में रहने वाले अपने भाई बंटी के पास रहने के लिए चली आई और वो वापस नहीं जा रही थी। इस वजह से दोनों काफी परेशान थे। पत्नियों को अपने घर लाने के लिए अरुण और रामप्रसाद ने काफी प्रयास किए। लेकिन जब वह नहीं मानी तो इसी बात से नाराज होकर तीनों ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |