शिकार के लिए बिछाये जाल में फंसकर युवक की मौत, घर का इकलौता चिराग था मृतक

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर में जंगली सुअरों के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के तार के जाल और उसमें फैले करंट की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवा की मौत हो गई। मृतक अपने घर में इलकलौता बेटा था। घटना और मामले की जानकारी लगाने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं इलाके में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

●यह है पूरा मामला…

घटना छतरपुर जिले के खजुराहो थाना अंतर्गत ग्राम के खर्ररोही की है। जहां का 18 वर्षीय अखिलेश पाल पिता नत्थू पाल (निवासी खर्रोही) पिछले दो दिन से लापता था। परिवार वाले उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। इसी खोजबीन के दौरान वह मृत अवस्था में मिला है। युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

●जानवरों के शिकार में बेटा हुआ शिकार

वहीं परिजनों का आरोप है कि लोगों ने जंगली सुअर का शिकार करने के उद्देश्य बिजली के तारों का जाल बिछाया था जिसकी चपेट में हमारा बेटा आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। शिकारियों ने जानवर का शिकार करने जाल बिछाया और उसमें हमारा बेटा शिकार हो गया, शिकारियों के जाल में फंस गया। परिजनों की मानें तो वह उनके घर का इकलौता चिराग था।

●पुलिस मौके पर जांच में जुटी

घटना और मामले की जानकारी लगाने पर खजुराहो थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मृतक का पंचनामा बनाकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए राजनगर अस्पताल भेजा है। गौरतलब है कि अक्सर शिकार करने के लिए शिकारी इस तरह के बिजली के तार बिछाते हैं, जिसकी चपेट में कई बार आम आदमी आ जाता है और इस तरह अपनी जान गंवा बैठता है।

वहीं लोगों के आरोप हैं कि क्या वन विभाग के अधिकारियों की कोई जिम्मेदारी नहीं होती कि ऐसे मामले में नकेल कसी जाये। क्या इस तरह के मामलों को वन विभाग के जिम्मेदारों का संरक्षण प्राप्त है। जिससे इस तरह की घटनाएं आम हो चली हैं। हालांकि देखना यह होगा कि इस घटना के बाद वन विभाग के कान में जूं रेंगती है और चेतता है और कोई कार्रवाई करता है। या फिर यूं ही जस का तस बना रहता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |