अशोकनगर में 55 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक 55 वर्षीय महिला सुनीता जैन 55 फीट गहरे कुएं में गिर गई। बताया जा रहा है कि, महिला कुएं की मुंडेर पर खड़ी थी तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया और कुएं में गिर गई। कुएं में लगभग 7 फीट पानी भरा हुआ था।एसडीआरएफ की टीम घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से महिला को बाहर निकाल लिया गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर लग गई थी। एसडीआरएफ टीम के कार्य की सभी ग्रामीणों ने तारीफ भी की है। इस दौरान एसडीआरएफ जवान राहुल रघुवंशी ने बताया कि टीम ने पूरी सतर्कता और कुशलता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कामकाजी बैठक सम्पन्न     |     अग्नि और सूर्य की साक्षी में महाकाल मंदिर में 17 फरवरी से शिव नवरात्र     |     इंदौर-हरदा हाईवे से सीधे जुडेंगे 16 गांव, 8 लेन में बन रही सड़क का 50% काम हुआ पूरा     |     एमपी-यूपी सीमा पर 8 घंटे में तय हो रही 20 किमी की दूरी, प्रयागराज जाने वाहनों की लंबी लाइन     |     पैसे पांच गुना करने का लालच देकर ठगी करने वाली महिला को सिंगरौली पुलिस ने पकड़ा     |     खरगोन में फायरिंग रेंज में चरवाहे को लगे गोली के छर्रे, अस्पताल में इलाज जारी     |     खरगोन में जादू – टोने के शक में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतार दिया मौत के घाट     |     पत्नी को जुए में हारा पति! बोला- अगर साथ रहना चाहती है तो पैसे दो, इंकार करने पर प्राइवेट पार्ट में लगाया करंट     |     आचार्य शंकर ने सनातन धर्म और सांस्कृतिक एकता के लिए जो कार्य किया, वह सदैव पूजनीय रहेगा” : CM मोहन यादव     |     दादी के साथ सोई थी, रात में उठाकर ले गया हैवान, रेप के बाद जंगल में छोड़ा; दरिंदगी के 6 दिन बाद मूक-बधिर लड़की की मौत     |