रायसेन में सराफा दुकान से चोरों ने उड़ा दिए लाखों के जेवर, जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के थाना सिलवानी के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जादरी के प्रतापगढ़ में एक सराफा दुकान से चोर 5 लाख रुपए कीमत के चांदी के जेवर चुराने में सफल हो गए। सराफा व्यापारी रमेश सोनी ने इस चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। जैतहरी पुलिस अभी तक चोरों का पता नहीं लगा पाई है। जिससे पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोनी मोहल्ला देवरी निवासी सराफा व्यापारी रमेश सोनी की प्रतापगढ़ में आभूषण की दुकान है। राजेश राय के मार्केट में रमेश सोनी की सराफा दुकान है।

सराफा दुकान के दोनों तरफ के शटर के कुंदे गैस कटर से चोरों ने काटकर शटर ऊंचा कर के प्रवेश किया, उसके बाद अलमारी में रखे 5 लाख रुपए कीमत के जेवर चुरा कर भाग गए। सुबह जब शटर का ऊपरी हिस्सा खुला दिखा तो मार्केट के मालिक राजेश राय ने मोबाइल से दुकानदार रमेश सोनी को सूचना दी। दुकानदार रमेश सोनी ने दुकान में चोरी होने की सूचना जैतहरी पुलिस को दी। जैतहरी पुलिस के अधिकारी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।

यह आभूषण हुए चोरी…

जैतहरी चौकी के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि काफी दिन से यह चांदी के आभूषण की दुकान बंद थी। चोर गिरोह यहां से 6 जोड़ी चांदी की पायल,4 जोड़ फूल चूड़ी,3 नग चांदी की करधनी,1 चैन,5 नग नए पुराने जेवर, मंगलसूत्र और चांदी के अन्य जेवर सहित आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड आदि सामग्री भी कर अपने साथ ले गए। सराफा व्यापारी रमेश कुमार सोनी ने बताया कि चोरी गए जेवरात की कीमत लगभग 5 लाख रुपए है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |