भोपाल में 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, खिड़की की रोड में दुपट्टा फंसा कर लगा ली फांसी

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में 12वीं कक्षा में पढ़ रही छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। छात्रा ने अपने घर के कमरे में खिड़की की रॉड से दुपट्टे से फांसी लगा ली। बताया जाता है कि मृतक छात्रा परिवार की इकलौती संतान थी। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने छात्रा के फोन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल यह घटना थाना अवधपुरी के शुभालय विला की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा के पिता प्रोफेसर हैं। घटना के समय छात्रा के माता और पिता दोनों किसी काम से गए हुए थे। चचेरी मौसी ने छात्रा से कहा कि-चलो घूमने तब छात्रा ने कहा था कि 2 घंटे की क्लास लेनी है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

छात्रा आईफोन चलाती थी और उसके पास लैपटॉप भी है, दोनों में लॉक लगा हुआ है पुलिस ने जांच के लिए आईफोन और लैपटॉप को जब्त कर लिया है, कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। नौकरानी जब खाना लेकर गई तो उसने छात्रा को फंदे पर लटका देखा था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |