काल के गाल में समाई मासूम,वाटर टैंक में डूबने से बच्ची की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में बने 6 फीट अंडरग्राउंड वाटर टैंक में तीन साल की मासूम बच्ची की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है, परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बता दें कि यह घटना कोलार थाना क्षेत्र की है। बच्ची बुआ के घर पर आई थी और खेलते समय वाटर टैंक में गिर गई। काफी देर तक बच्ची दिखाई नहीं दी जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के समय परिजन घर के अंदर होने की बात कह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी इस घटना को लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है ताकि पता चल सके कि यह घटना कैसे हुई है। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल से सभी जरूरी साक्ष्य जुटा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |