कबूतर की बीट न होती तो अपने मंसूबे में कामयाब हो जाता तो सैफ अली खान का हमलावर

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे हमलावर शरीफुल से जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही हैं. वह पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ हो रही है. उसे लेकर ये जानकारी भी सामने आई है कि अगर कबूतर की बीट न होती है वह अपने मंसूबे में कामयाब हो जाता है.

सैफ पर हमला गुरुवार तड़के हुआ था. घर में घुसकर उनपर चाकू से वार किया गया. घटना में सैफ घायल हो गए. उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

अन्य फ्लैट में घुसने की कोशिश

आरोपी शरीफुल ने पुलिस को बताया, सैफ के घर में घुसने से पहले उसने उसी इमारत में एक अन्य फ्लैट में घुसने का प्रयास किया था. पुलिस ने कहा कि सैफ पर हमला करने से पहले उसने एक्टर के घर की रेकी की थी. उसने 15 जनवरी की रात को हमला करने की योजना बनाई. बांद्रा और खार से होते हुए 16 जनवरी को वह सतगुरु शरण पहुंचा, जहां सैफ अली खान करीना कपूर खान और परिवार के साथ रहते हैं.

सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से बचने के लिए शरीफुल खार की कई गलियों से गुजरा और आखिरकार अभिनेता की 13 मंजिला इमारत तक पहुंच गया. उसने पुलिस को बताया कि उसे यह काफी आलीशान लगा और उसने हमला करने का फैसला किया. वह बगल की इमारत के परिसर की चार फुट ऊंची दीवार फांदकर इमारत में दाखिल हुआ था.

पाइपलाइन से ऊपर चढ़ा

शरीफल जब सतगुरु शरण में दाखिल हुआ तब वहां का चौकीदार झपकी ले रहा था. 12 फीट ऊपर चढ़ने के लिए शरीफल ने बिल्डिंग परिसर में पड़ी एक सीढ़ी का इस्तेमाल किया. फिर पाइपलाइन से ऊपर चढ़ा.

चूंकि इमारत की चौथी मंजिल पर डक्ट कबूतर की बीट से ढका हुआ था, वह उससे बाहर निकल गया और इमरजेंसी वाली सीढ़ी से 7वीं मंजिल पर चढ़ गया. तभी छठी मंजिल पर लगे एकमात्र सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हो गई.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 7वीं मंजिल पर वह बाथरूम की खिड़की से अभिनेता के फ्लैट में चढ़ने के लिए फिर से डक्ट में घुस गया. जांच से पता चला कि 16 जनवरी को सुबह 2.30 बजे सतगुरु शरण बिल्डिंग में अभिनेता के 11वीं मंजिल के अपार्टमेंट से भागने के बाद, वह पहली मंजिल से 12 फीट नीचे जमीन पर कूद गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |