सैफ के बेटे जहांगीर को बंधक बनाना चाहता था शरीफुल, 1 करोड़ लेकर हमेशा के लिए वापस लौट जाता बांग्लादेश

सैफ अली खान के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को लेकर रोज कई खुलासे हो रहे हैं. अब जो जानकारी सामने आई है, वो बेहद चौंकाने वाली है. सूत्रों के मुताबिक, हमलावर शरीफुल सैफ के बेटे जहांगीर को बंधक बनाकर पैसे मांगने की योजना बना रहा था. आरोपी का मकसद 1 करोड़ लेकर हमेशा के लिए बांग्लादेश वापस लौट जाने का था.

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को बांग्लादेश वापस जाने के लिए एक फर्जी पासपोर्ट की जरूरत थी और इसके लिए वह पैसों का इंतजाम करने की कोशिश कर रहा था. पूछताछ के दौरान आरोपी से जुड़ी और भी कई जानकारियां सामने आई हैं.

सैफ की नौकरानी लीमा से मागें 1 करोड़

हमलावर ने सैफ की नौकरानी लीमा फिलिप्स से 1 करोड़ रुपये मांगे थे लेकिन जब लिमा ने मना कर दिया तो आरोपी और लिमा में हाथापाई शुरू हो गई और ऐसा करते समय घर के सभी लोग जाग गए, जिससे आरोपी घबरा गया और बचने की कोशिश में उसने अंधाधुंध हमला करना शुरू कर दिया. आरोपी ने पहले लिमा पर हमला किया और जब सैफ अली खान बीच बचाव करने आए तो आरोपी ने पहले उनकी गर्दन पर और उसके बाद उनके पीठ की तरफ जोरदार अटैक किया.

कुश्ती खिलाड़ी है सैफ का हमलावर शरीफुल

सैफ के आरोपी से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है. सैफ का हमलावर शरीफुल बांग्लादेश का एक कुश्ती खिलाड़ी है. वह बचपन से ही अपने मोहल्ले में कुश्ती खेला करता था. उसने कुश्ती की कुछ प्रतिगीताओ में स्थानीय लेवल पर हिस्सा भी लिया था. यही कारण है कि उसकी बॉडी बिल्कुल फिट थी. शरीफुल बांग्लादेश का रहने वाला है. मुंबई पुलिस ने कल उसे ठाणे से गिरफ्तार किया था.

इंटरनेशनल साजिश एंगल से भी जांच

मुंबई पुलिस इस मामले में आज क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी. पुलिस इंटरनेशनल साजिश एंगल से भी मामले की जांच करेगी. कल उसे बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया था. आज शरीफुल को सांताक्रुज लॉकअप से बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया. पुलिस और क्राइम ब्रांच उससे पूछताछ करेगी. 72 घंटे लंबी तहकीकात के बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |