खंडवा पुलिस ने 10 लाख की अफीम के साथ दो आरोपियों को पकड़ा,पूछताछ जारी

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की मोघट पुलिस ने अफीम की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है,मामले को लेकर मोघट पुलिस ने बताया की पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी की बडगांव भीला रोड़ पर बाइक पर दो युवक खड़े हैं। उनके पास बड़ी मात्रा अफीम है, मुखबिर से मिली सूचना के बाद थाना प्रभारी धीरेज धारीवाल ने एसपी मनोज कुमार राय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर ओर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी।

एसपी मनोज राय के निर्देश मिलते ही मोघट थाने की पुलिस टीम ने देर रात बडगांव भीला  रोड़ पर दबिश दी और बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली, दोनों  युवक के कब्जे से पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम अफीम जब्त की है। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान ललित तोमर  माता चौक नर्मदा पुरम कॉलोनी का रहने वाला है और दूसरे आरोपी का नाम फिरोज पिता शौकत मंसूरी ग्राम मलगांव टेमी का खंडवा का रहने  वाला बताया जा रहा है। इन दोनों आरोपियो को पुलिस ने देर रात बडगांव माली रोड़ से गिरफतार किया फिलहाल दोनों आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से आगे की पूछताछ के लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |