घायल कर 5 हजार लूटे जंगल में छोड़कर भाग गए बदमाश, ठंड में दो दिनों तक पड़ा रहा शख्स

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले तेंदुआ थाना क्षेत्र में सोनपुर गांव के पास जंगल में एक मजदूर के साथ लूट का मामला सामने आया है। आपको बता दें की 2 दिन तक मजदूर जंगल में ही पड़ा रहा, पीड़ित की पहचान झाबुआ जिले के रहने वाले जगदीश भील के रूप में हुई है। जगदीश का कहना है कि सोनपुर गांव में महेंद्र यादव के खेत में बटाई का काम करता है और गुरुवार को गांव के जहान सिंह और करण सिंह उसको जंगल में अपने साथ लकड़ी काटने के लिए ले गए थे।

 दोनों आरोपियों ने जगदीश के साथ यहां पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जब जगदीश ने पैसे देने से मना किया तो दोनों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और पैसे लेकर वहां से भाग गए। घायल जगदीश 2 दिन तक जंगल में ही पड़ा रहा। जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां ने बटाईदार महेंद्र यादव को सूचना दी।

 जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। इसके बाद जगदीश गंभीर हालत में जंगल में मिला। डायल हंड्रेड की मदद से उसे पहले कोलारस स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अग्नि और सूर्य की साक्षी में महाकाल मंदिर में 17 फरवरी से शिव नवरात्र     |     इंदौर-हरदा हाईवे से सीधे जुडेंगे 16 गांव, 8 लेन में बन रही सड़क का 50% काम हुआ पूरा     |     एमपी-यूपी सीमा पर 8 घंटे में तय हो रही 20 किमी की दूरी, प्रयागराज जाने वाहनों की लंबी लाइन     |     पैसे पांच गुना करने का लालच देकर ठगी करने वाली महिला को सिंगरौली पुलिस ने पकड़ा     |     खरगोन में फायरिंग रेंज में चरवाहे को लगे गोली के छर्रे, अस्पताल में इलाज जारी     |     खरगोन में जादू – टोने के शक में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतार दिया मौत के घाट     |     पत्नी को जुए में हारा पति! बोला- अगर साथ रहना चाहती है तो पैसे दो, इंकार करने पर प्राइवेट पार्ट में लगाया करंट     |     आचार्य शंकर ने सनातन धर्म और सांस्कृतिक एकता के लिए जो कार्य किया, वह सदैव पूजनीय रहेगा” : CM मोहन यादव     |     दादी के साथ सोई थी, रात में उठाकर ले गया हैवान, रेप के बाद जंगल में छोड़ा; दरिंदगी के 6 दिन बाद मूक-बधिर लड़की की मौत     |     MP के इस सरकारी अस्पताल में ‘लापरवाही का खेल’, 14 साल से ऐसे चल रहा था ब्लड बैंक     |