बालाघाट में खूंखार बंदरों का आतंक, ग्रामीणों ने लांजी – राजेगांव मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बाघ और तेंदुए की दहशत के बीच वन परिक्षेत्र किरनापुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम हिर्री में सैकड़ो ग्रामीण खूंखार बंदरो के आतंक से परेशान है। बंदरों की दहशत ऐसी की ग्रामीणों ने 17 जनवरी की दोपहर 1 बजे लांजी- रजेगांव मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जिस से वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी और आवागमन अवरूद्ध होने से यात्री परेशान दिखाई दिए।

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त खूंखार बंदरो ने पिछले 20 दिनों में दर्जनों महिला एंव पुरुषों को बुरी तरह से घायल किया है। जिसकी अनेको बार वन विभाग किरनापुर से शिकायत की गई। लेकिन आज दिनाक तक वन विभाग ने किसी भी तरह से बन्दरो को पकड़ने का प्रयास नहीं किया जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं।

मजबूरी में हमे हिर्री में लांजी-रजेगांव मुख्य मार्ग पर चक्काजाम करना पड़ा है। चक्काजाम की जानकारी लगते ही मौके पर कार्तिकेय जैसवाल SDM किरनापुर एंव अंजुल अयंक मिश्रा SDOP लांजी अपने दल बल के साथ मौका स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए समझाइस दी कि जल्द ही आपकी इस समस्या का निवारण वन विभाग की मदद से कर दिया जाएगा। आप लोग सड़क से हट जाइए ग्रामीणों ने भी उक्त अधिकारियों की समझाइश और आश्वासन पर अपने आधा घण्टे के चक्काजाम से अवरुद्ध हुई सड़क को खाली कर दिया है। फिलहाल अब आवागमन सुचारू रूप से चालू हो चुका है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |