पुलिस की सुस्ती से लेकर ऑटो ड्राइवर से पूछताछ तक…सैफ पर वार के कितने किरदार?

सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस को अभी तक कुछ हासिल नहीं हुआ है. सैफ पर वार के कितने किरदार हैं, इसकी जांच में मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की 30 टीमें जुटी हुई हैं. इसके बावजूद हमलावर का पता नहीं लग पाया है. वहीं, इस बीच बांद्रा पुलिस की सुस्ती की भी बात सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, बांद्रा पुलिस के स्लो ऐक्शन की वजह से हमलावर फरार होने में कामयाब हुआ.

घटना की जानकारी मिलने के बाद आस पास के थाने और बाकी सुरक्षा एजेंसियों को एलर्ट करने में देरी हुई. बांद्रा पुलिस को घटना की जानकारी 2 बजे के आस पास मिल चुकी थी लेकिन उन्होंने 6 बजे के बाद ही बाकी थानों को इसकी जानकारी दी. तलाशी तेज करने के बजाय इसमें चार घंटे से ज्यादा की देरी हुई. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर को भागने के लिए काफी समय मिला.

सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर से भी पूछताछ

पुलिस लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है. सैफ अली खान को सही सलामत अस्पताल तक पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा को बांद्रा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. भजन सिंह राणा वही ऑटो ड्राइवर हैं, जिन्होंने सैफ को सही सलामत उनके घर से अस्पताल तक पहुंचाया था. बांद्रा पुलिस ने उनसे पूछताछ की है. टीवी9 से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है

हमलावर की तरह दिखने वाले 2 संदिग्धों से लगातार पूछताछ

सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से मुंबई पुलिस उस हमलावर की तरह दिखने वाले 2 संदिग्धों से लगातार पूछताछ कर रही है. इन दोनों संदिग्धों को पुलिस ने अब तक क्लीन चिट नहीं दिया है. बताया जा रहा है कि फॉरेंसिक टीम संदिग्धों के फिंगर प्रिंट की जांच कर रही है. जिस संदिग्ध को पुलिस ने कल यानी 17 जनवरी को पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया था.

उसकी एक सीसीटीवी तस्वीर सामने आई है जो वर्सोवा इलाका की बताई जा रही है. वर्सोवा की एक इमारत में चोरी करने के लिए ये संदिग्ध गया था जहां से इसने एक घर के बाहर से जूते चुराए थे. चोरी के दौरान सीसीटीवी में कैद हो गया था. इसका हुलिया सैफ के घर में घुसे चोर से हुबहू मिलता है. भले ही इस संदिग्ध के सैफ केस से जुड़े सबूत अभी पुलिस को नहीं मिले हैं लेकिन पुलिस ने इसे क्लीन चिट नहीं दी है.

सैफ केस से जुड़े कई सवाल, जवाब तलाश रही मुंबई पुलिस

कहा ये भी जा रहा है कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला हमले के बाद दादर में एक मोबाइल की दुकान से एयरफोन खरीदा था. मुंबई पुलिस यहां कल रात को आई थी और पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की. टीवी9 के कैमरे पर दुकानदार ने भी इस बात की तफतीश की. इस केस से जुड़े कई सवाल हैं, जिसका जवाब पुलिस तलाश रही है. हमलावर भागा या किसी ने भगा दिया या फिर घर के भेदी ने सैफ पर हमला करवाया?

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |