भोपाल में धंस गया 49 साल पुराना पुल, दो जिलों से कटा कनेक्शन… लाखों लोग होंगे परेशान

मध्य प्रदेश के भोपाल से सटे बेरसिया में गुरुवार आधी रात को पार्वती नदी पर बना पुल क्रैक होकर धंस गया. हादसे के बाद पुल पर वाहनों की आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है. यह पुल बेरसिया-नरसिंहगढ़ रोड पर स्थित है. घटना की जानकारी मिलते ही बैरसिया एसडीम सहित पीडब्ल्यूडी के अफसर मौके पर पहुंचे और पुल का निरीक्षण किया है. पुल 49 साल पुराना है और काफी जर्जर हो चुका है.

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि मरम्मत किए जाने तक पुल पर पूरी तरह से आवाजाही बंद रहेगी. इस मार्ग से भोपाल जिले के बेरसिया और राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है. इसके लिए वैकल्पिक मार्गो से आवाजाही की व्यवस्था की गई है. पुल पर भारी वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है.

49 साल पुराना है पुल

इस पुल का निर्माण 1976 में हुआ था. इसकी उम्र लगभग 49 साल की हो चुकी है. यानी क्रैक हुआ पुल उस दौर में बनने वाले पुलों की औसत आयु पर पहुंच चुका है. अभी शुरुआती जांच में पुल की मरम्मत में कमी की बात भी सामने आई है.पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद बेरसिया के पास रुनहा जोड़ पर नजीराबाद थाने का पुलिस बल तैनात किया गया है ओर नो एंट्री पॉइंट लगाया गया है. ताकि क्षतिग्रस्त पुल पर कोई वाहन ना जा सके.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |