रायसेन पुलिस ने किया चोरी की वारदात का पर्दाफाश, तीन आरोपियों को पकड़ा, पूछताछ में हुए कई खुलासे

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के थाना कोतवाली रायसेन पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए निर्माणाधीन स्कूल से चोरी हुए लाखों रुपये के सामान का खुलासा कर दिया है। कोतवाली टीआई संदीप चौरसिया ने बताया कि फरियादी मोहम्मद जुबेर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा….

जिला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों—गोलू कुशवाह, विनोद लोधी, और गब्बर उर्फ सलमान को गिरफ्तार किया गया।

जानिए क्या बरामद हुआ….?

कोतवाली पुलिस ने 3 क्विंटल सरिया, 20 सीमेंट की बोरियां, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक मोटरसाइकिल बरामद की। चोरी का माल खरीदने वाले गब्बर को भी गिरफ्तार किया गया।

आगे की कार्रवाई….

आरोपियों ने रायसेन और सांची क्षेत्र में अन्य चोरियों की वारदातें कबूल की है। उनसे आगे पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है। टीम का सराहनीय योगदान….चोरी पकड़ने की इस सफलता में थाना प्रभारी संदीप चौरसिया और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। मामले की जांच में संजीव, शशांक, और रीतेश जैसे पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।रायसेन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |