नृत्य कलाकार की पत्नी घर से 16 लाख नगदी और बेटी को लेकर हुई गायब, पति पहुंचा एसपी ऑफिस, लगाई गुहार

गुना।  मध्य प्रदेश के गुना जिले के आरोन कस्बे में रामलीला आयोजन के दौरान नृत्य करने वाले कलाकार की पत्नी घर से साढ़े 16 लाख रुपए और नगदी लेकर चली गई है। कलाकार ने गुरुवार को एसपी से शिकायत करते हुए उसकी पत्नी से रुपए वापस दिलाने व सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है। आरोन की नारायण कॉलोनी निवासी राजकुमार बंजारा ने एसपी को दिए गए आवेदन में बताया है कि उनकी पत्नी अचानक घर से बिना बताए चली गई।

 इसके बाद घर में रखे लगभग साढ़े 16 लाख रुपए और भारी मात्रा में आभूषण भी नदारद हैं। राजकुमार के मुताबिक मायके में रह रही पत्नी से उसने सम्पर्क किया तो वह जानलेवा धमकी दे रही है। इतना ही नहीं रात को दो युवकों ने घर आकर उसे धमकाया है और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। राजकुमार ने बताया कि उसकी पत्नी अपनी 17 वर्षीय बेटी को लेकर चली गई है, जबकि 9 वर्षीय बेटा उसके पास ही छोड़ गई है।

 राजकुमार ने एसपी से दो टूक कह दिया है कि उसका अपनी पत्नि से कोई वास्ता नहीं है। बस उसे तो अपनी रकम वापस दिला दी जाए, जिससे वह मकान का निर्माण करना चाहता है। राजकुमार ने बताया कि उसने रिश्तेदारों से उधार लेकर पैसे एकत्रित किए थे। उसने एक भैंस भी खरीदी थी, जिसे पत्नि द्वारा बिना जानकारी दिए बेच दिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |