इंदौर में छात्र ने उठा लिया खौफनाक कदम, पिता घर पहुंचे तो फंदे पर झूलता मिला

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आजाद नगर में रहने वाले 19 साल के कृष यादव ने खौफनाक कदम उठा लिया। छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना गुरुवार शाम की है, जब पिता संजय अपने दोस्त के साथ घर पर पहुंचे और बेटे को बुलाया लेकिन बेटे ने दरवाजा नहीं खोला तो खिड़की से देखा तो छात्र फंदे पर लटका हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था और उसके माता-पिता दोनों निजी स्कूलों में काम करते हैं।

 स्कूल से छुट्टी होने के बाद उसकी मां और बहन रिश्तेदार के यहां पर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चली गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र सुबह सामान्य था और सबके साथ अच्छे से बात भी कर रहा था, पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी अभी मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुक्रवार को छात्र का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |