प्रदेश में अब तक 56 जिला अध्याक्षों की घोषणा, इंदौर समेत इन 6 जिलों में फंसा पेंच

भोपाल : मध्य प्रदेश भाजपा अब तक 56 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर चुकी है और नियुक्ति का यह सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार देर रात 9 और जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। इनमें राजगढ़ में जहां ज्ञानसिंह गुर्जर को फिर से मौका मिला है वहीं बाकी 8 जिलों में नए चेहरों को मौका मिला है। हालांकि प्रदेश के 6 जिलाध्यक्षों को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। संगठन के लिहाज से बीजेपी को कुल 62 जिलाध्यक्ष बनाने हैं।

इंदौर समेत इन जिलों में फंसा पेंच

इंदौर समेत प्रदेश के 6 जिलों में जिलाध्यक्षों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इंदौर में स्थानीय दिग्गज जिद पर अड़े है तो वहीं, नरसिंहपुर में दो बड़े दिग्गज नेताओं के बीच दंगल चल रहा है। छिंदवाड़ा में सांसद और विरोधी गुट आमने-सामने आ गए हैं, जिसने संगठन की टेंशन बढ़ा दी है। गुरुवार को घोषित सभी 9 नए जिलाध्यक्षों में सर्वाधिक 4 ओबीसी, दो ब्राह्मण, 2 आदिवासी और एक वैश्य वर्ग से है। वहीं इंदौर शहर और ग्रामीण समेत छह जिलाध्यक्षों के नाम ऐन वक्त पर होल्ड कर दिए गए। इनमें छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, निवाड़ी और नरसिंहपुर शामिल हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |