छत्तीसगढ़: नारायणपुर में नक्सल अटैक, सर्च ऑपरेशन पर निकले 2 जवान IED ब्लास्ट में घायल

छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सली हमले देखने को मिल रहे हैं. पिछले एक महीने के अंदर कई नक्सली हमले की घटनाएं सामने आई हैं. अब एक बार फिर यहां से हमले की खबर सामने आई है. यहां नारायणपुर जिले में नक्सलियों की तरफ से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बीते दिन सुबह हुई. जब गारपा गांव के पास अपने शिविर से बीएसएफ की रोड-ओपनिंग पार्टी गश्त पर निकली थी. उन्होंने बताया कि सड़क खोलने वाली पार्टी शिविर और गारपा गांव के बीच थी. जब नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया. जिससे दो कोबरा कमांडो घायल हो गए.

हमले में घायल जवानों को पहले एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उन्हें रायपुर अस्पताल रैफर किया गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

लगातार बढ़ रही नक्सली घटनाएं

छत्तीसगढ़ में आए दिन नक्सली हमले देखने को मिल रहे हैं. 12 जनवरी को, सुकमा जिले में एक 10 वर्षीय लड़की घायल हो गई थी और बीजापुर जिले में दो पुलिसकर्मी इसी तरह के दबाव वाले आईईडी विस्फोटों में घायल हो गए थे. दो दिन पहले नारायणपुर जिले के ओरछा क्षेत्र में ऐसी दो अलग-अलग घटनाओं में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे.

इसके अलावा 6 जनवरी को बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक वाहन को आईईडी से उड़ा दिया था, जिसमें आठ पुलिस कर्मी और उनके नागरिक चालक की मौत हो गई थी. पुलिस टीम और सुरक्षा एजेंसियां लगातार इन नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसके साथ ही इनके खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं. इसके बाद भी ये अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |