प्रकरणों में सजा का प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास करें – कलेक्टर सुश्री बाफना — ➡️ लोक अभियोजन अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने कहा

शाजापुर।।
जिले के विभिन्न न्यायालयों में पॉक्सो, महिला से संबंधित, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, भ्रष्टाचार सहित अन्य भारतीय दण्ड विधान से संबंधित अपराधों एवं शासकीय प्रकरणों में आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए प्रकरणों का समुचित प्रस्तुतिकरण करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज जिले में पदस्थ लोक अभियोजन, अपर लोक अभियोजन एवं विशेष लोक अभियोजन अधिकारियों तथा शासकीय अभिभाषकों को प्रकरणों की समीक्षा के दौरान दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी भी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश देते हुए कहा कि दोष सिद्ध नहीं होने या राजीनामा होने में प्रकरणों की जानकारी उपलब्ध कराएं। सभी लोक अभियोजन अधिकारी प्रकरणों का प्रस्तुतिकरण बेहतर तरीके से करें, ताकि सजा का प्रतिशत बढ़े। न्यायालयों में प्रकरणों का उत्तर समय पर दर्ज कराएं। कलेक्टर ने सभी लोक अभियोजन अधिकारीवार प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि दोष सिद्ध नहीं होने पर जिन प्रकरणों में आरोपियों को बरी किया गया है, ऐसे प्रकरणों की जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

बैठक में उपसंचालक लोक अभियोजन सुश्री प्रेमलता सोलंकी व श्री देवेन्द्र मीणा, अतिरिक्त लोक अभियोजन अधिकारी श्री रमेश सोलंकी, श्री संजय मोरे, सहायक लोक अभियोजन अधिकारी श्री सचिन रायकवार, श्री प्रतीक श्रीवास्तव, श्री यजुवेन्द्र सिंह खिंची, श्री अजयशंकर, श्री कमल गोयल, श्री योगेश सूर्यवंशी, श्रीमती ममता पारासर, सुश्री तुलसी मानकर, श्री महेन्द्र सिंह परमार, श्रीमती सूक्ष्मा बड़ोनिया एवं शासकीय अभिभाषक श्री महेन्द्र सिंह परमार भी उपस्थित थे। वर्चुअल रूप से श्री ओमप्रकाश पाटीदार भी बैठक से जुड़े थे।

Home Department of Madhya Pradesh

#madhyapradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |