तीन पत्नियों वाले तहसीलदार पर रेप का मामला दर्ज, पीड़िता बोली- इसके बेटे को जन्म दिया इसने दोस्तों से जबरन संबंध बनवाएं

ग्वालियर : ग्वालियर जिले में पदस्थ तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान पर रेप का मामला दर्ज हुआ है। उन पर महिला को शादी का झांसा देकर शोषण करने की शिकायत हुई थी। इससे पहले शिकायत मिलने पर ग्वालियर कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए तहसीलदार को भू अभिलेख कार्यालय में अटैच कर दिया था।

दरअसल तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान भितरवार में पदस्थ थे, ग्वालियर में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की पत्नी है इसके अलावा उसकी तीन और पत्नियां भी है। कारनामे उजागर होने के बाद महिला ने तहसीलदार के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत कलेक्टर और एसपी से की है। 34 साल की महिला का आरोप है कि 2006 में उसके पति का देहांत हो गया था।

2008 में तहसीलदार शत्रुघ्न से उसकी मुलाकात हुई थी। 2010 में तहसीलदार शत्रुघ्न ने मंदिर में उससे शादी की और 17 साल से यौन शोषण कर रहा है। इस दौरान 2014 में उसने शत्रुघ्न के बेटे को भी जन्म दिया। शिकायत में यह भी बताया कि तहसीलदार ने पोस्टिंग वाली जगह हमेशा साथ रखा। इस दौरान उसने अपने दोस्त से भी जबरन शारीरिक संबंध बनवाएं। महिला का आरोप है कि शत्रुघ्न सिंह तहसीलदार बनने से पहले रेत माफ़िया था वह रेट का काम किया करता था। यही वजह है कि शिकायत दर्ज करने के बाद उसके लोगों द्वारा धमकी भी दी जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |