उन्हें उनका हिस्सा नहीं मिलता, इसलिए अधिकारियों को जूते मारने की बात करते हैं…महेंद्र हार्डिया पर जीतू पटवारी का तंज

उज्जैन : इंदौर विधायक महेंद्र हार्डिया के वायरल हुए वीडियो को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने का बड़ा बयान सामने आया है। जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा किसी अधिकारी को जूते मारने की बात कहना कोई बड़ी बात नहीं है, यह लोग अधिकारियों को जूते मारने की बात इसलिए कहते हैं कि उन्हें उनका हिस्सा नहीं मिलता, इसके पहले भी आपने देखा है कि भाजपा नेता बलात्कार के आरोप में पकड़ा गया, वही भाजपा का दूसरा नेता पास्को में पकड़ा गया, आप भाजपा कह लो या करप्शन कह लो बात एक है। भाजपा का काम करप्ट, करप्शन, कमीशन यही भाजपा का चाल चरित्र चेहरा है। वही शराबबंदी को लेकर जीतू पटवारी का कहना है कि पहले सरकार शराबबंदी करवाएगी और बाद में शराब की कालाबाजारी करवाएगी।

बता दें कि भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे नगर निगम अधिकारी को जूते से मारने की धमकी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि नगरनिगम की टीम रिमूवल करने गई इसी दौरान विधायक महेंद्र हार्डिया ने पूरे इंदौर को अवैध बताया और लोगों ने जमकर हंगामा किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |