महाकुंभ में विदेशियों की बड़ी तादाद पर कैलाश खेर बोले, ‘‘उनके लिए मुक्ति का धाम है भारत”

इंदौ: प्रयागराज में जारी महाकुंभ मेले में विदेशियों के बड़ी तादाद में शामिल होने पर मशहूर गायक कैलाश खेर ने बृहस्पतिवार को कहा कि इन लोगों के लिए भारत सांसारिक बंधनों से मुक्ति का धाम है। खेर ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘विदेशियों के लिए भारत (सांसारिक बंधनों से) मुक्ति का धाम है। विदेशियों ने खूब दौलत कमा ली, बड़े-बड़े अविष्कार करके मशीनें भी बना लीं, लेकिन वे जानते हैं कि भारत के अलावा उन्हें कहीं भी मुक्ति और आध्यात्मिक शांति नहीं मिल सकती।” उन्होंने कहा, ‘‘आप अपने जीवन में चाहे जो हासिल कर लें, लेकिन आध्यात्मिक सुकून के लिए आपको भारत ही आना होगा।”

खेर (51) ने महाकुंभ मेले में आकर सुर्खियों में छाईं एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स का जिक्र भी किया और कहा कि विदेशों से कई लोग अपने परिवार समेत इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर परमेश्वर को प्रणाम कर रहे हैं। गायक ने एक सवाल पर कहा कि बेहूदा शब्दों या बातों पर आधारित गीत नहीं गाए जाने चाहिए। उन्होंने किसी गायक का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘जिन्होंने आंख, कान और मनुष्य के अन्य शारीरिक अंगों की तारीफ में लिखे गाने गाए, वे सब गल गए।” खेर ने बताया कि उन्होंने महाकुंभ मेले के अवसर पर ‘‘महाकुंभ है” और ‘‘महाकुंभ संगम” शीर्षकों वाले दो गीत गाए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |