तोड़ दी बाइक,पहनाई जूतों की माला…आखिर क्यों लखीसराय में ग्रामीणों ने शिक्षक की कर दी पिटाई?

बिहार के लखीसराय से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. लखीसराय में ग्रामीणों ने लोदिया उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक संजीव कुमार की जमकर पिटाई की.साथ ही उनकी बाइक भी तोड़ दी.गांव वालों ने पुलिस में शिकायत करते हुए संजीव कुमार पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था.ऐसे में पुलिस ने संजीव को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया था.ऐसे में भड़के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक पर हमला कर दिया.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लोदिया उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक संजीव कुमार को दो दिन पहले ही एक छात्रा के साथ बंद कमरे में पकड़ा था.ऐसे में टाउन थाना पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लिया था,लेकिन कोई भी लिखित शिकायत नहीं मिलने पर उन्हें पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया.

फूट पड़ा गांवों वालों का गुस्सा

पुलिस ने बताया कि संजीव जैसे ही हिरासत से छूटकर स्कूल पहुंचे वैसे ही गांवों वालों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शिक्षक को घेरकर जमकर पिटाई की. इसके अलावा संजीव को जूतों की माला पहना कर घुमाया भी और घंटों बंधक बनाए रखा.घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद शिक्षक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और फिर शिक्षक को थाने ले जाया गया.

गहनता से कर रही जांच

पुलिस ने बताया कि वो पूरी घटना की गहनता से जांच कर रही है. ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक पर पहले भी ऐसे आरोप लगते रहे हैं. पुलिस इस दावे की भी जांच करेगी.हालांकि आगे क्या क्या कार्रवाई होगी, ये अभी तय नहीं है.

हाल ही में छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के ग्राम चिंगरौद में भी ऐसा मामला सामने आया था. चिंगरौद के एक शासकीय स्कूल में शिक्षक ने एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी. पुलिस ने आरोपी शिक्षक गणेश चंद्राकर को पीड़िता की शिकायत की आधार पर गिरफ्तार किया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |