अकोदिया पुलिस को मिली बडी सफलता कस्बा अकोदिया मे दो घरो से हुई चोरी के आरोपी गिरफ्तार व चोरी गया मश्रुका बरामद

अकोदिया पुलिस को बडी सफलता मिली है, कस्बा अकोदिया मे दो घरो से हुई चोरी के आरोपीयो को गिरफ्तार किया व चोरी गया मश्रुका बरामद किया है, थाना प्रभारी अकोदिया ने बताया कि दिनांक 08.01.25 को फरियादी भाईलाल पिता मेगजी भाई शाह जाति महाजन जैन उम्र 74 साल निवासी अकोदिया मण्डी ने थाना आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि वह दिनांक 04.01.25 को रिश्तेदारी मे रतलाम गये थे दिनांक 07.01.25 को वापस अपने घर अकोदिया आये तो देखा कि उनके घर का ताला टुटा होकर कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर से 25000/- रुपये नगदी चुराकर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर से अप.क्र.07/25 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया । इसी प्रकार दिनांक 13.01.25 को फरियादी बुरहानउद्दीन पिता हकीमउद्दीन जाति बोहरा उम्र 54 साल निवासी अकोदिया ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर से करीबन 30000/- रुपये चुराकर ले गया है जिस पर से अप.क्र.11/25 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपाल सिहं राजपूत, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी.एस. बघेल एंव एसडीओपी शुजालपुर श्री पिन्टु कुमार बघेल के निर्देशन मे तत्काल टीम गठित की जाकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरु की जाकर मुखबीर तंत्र सक्रिय किया जाकर उक्त दोनों चोरियों को ट्रेस करने मे सफलता हासिल कर आरोपीगण राकेश पिता रामचन्द्र विश्वकर्मा, दुर्गाप्रसाद पिता अमृतलाल केवट एंव दीलिप पिता नरसिहं मालवीय निवासीगण अकोदिया मण्डी को गिरफ्तार किया जाकर चोरी गया मश्रुका जप्त किया गया है ।
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी उनि अरविन्द सिहं तोमर, सउनि खुशाल सिहं मुनिया, प्रधान आरक्षक आनंद शर्मा, विपिन तोमर, बलराम यादव, आरक्षक रवि रघुवंशी, अंकित, जगदीश, होकम एंव तेजसिहं की महत्वपूर्ण भुमिका रही ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |