Shajapur हनी ट्रैप गेंग की मुख्य महिला सरगना को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

शाजापुर कोतवाली पुलिस को टीआई संतोष वाघेला की पदस्थापना के बाद से लगातार अपराधों के खुलासों के मामले में सफलता मिलती चली जा रही है और कोतवाली थाने के पेंडिंग पड़े पुराने मामलों में भी लगातार काम होने से पेंडेंसी भी कम होती जा रही है। और थाने पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण भी टी आई अपनी टीम के साथ आतिश शीघ्र कर रहे हैं जिसका एक ताजा उदाहरण हाल ही में आज मंगलवार को सामने आया है यह मामला हनी ट्रिप से संबंधित था जिसकी शिकायत पुलिस को मिली थी टी आई वाघेला ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व और निर्देशन में अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए हनी ट्रेप की सरगना को गिरफ्तार किया है,


टीआई संतोष वाघेला ने बताया कि दिनांक 09.01.2025 को फरियादी शरद (परिवर्तित) निवासी शाजापुर ने थाना कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट लिखवाई थी की दिनांक 25.12.2024 से आरोपिया रानू मन्सूरी निवासी बेरछा नाम की लड़की का फोन आने लगे मुझसे किसी जरुरी काम के संबंध में मिलने को कहने लगी जिसके बाद रानू मंसुरी नें दिनांक 04.01.2025 को कालेज के पास बुलाया और फरियादी को एकांत में बात करने को कहने लगी और पुष्प कमल होटल पर मिलने बुलाया। जब फरियादी उससे पुष्प कमल होटल पर मिलने गया, तो रानू मंसुरी नें फरियादीया को अपने जाल में फसाने के लिए बोला की आज मेरा जन्म दिन है और पार्टी करने के बहाने फरियादी को अन्जाने में नशीले पदार्थ का नशा करा दिया जिसके बाद आरोपिया रानू मंसुरी ने फरियादी का आपत्तीजनक विडियो बना लिया। जिसके बाद से फरियादी को एक अंजान मोबाइल से किसी व्यक्ति द्वारा फोन एवं वाट्सअप कर के ब्लेकमेल कर किया जा रहा था कि अगर तुमने रुपये नहीं दिए तो तम्हारा विडियो वायरल कर तुम्हे बदनाम कर देंगे। बदनामी के डर से फरियादी द्वारा थाना कोतवाली पुलिस को थाना आकर रिपोर्ट की गयी। जिस पर से थाना कोतवाली पर अप.क्र. 22/2025 धारा 308(2),61(1) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामला संज्ञान में आते ही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय यशपाल सिंह राजपूत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय टी एस बघेल के निर्देशन में एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग शाजापुर गोपाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला मेरे द्वारा टीम गठित कर रानू मन्सूरी निवासी बेरछा की तलाश करने हेेतु रवाना की गयी जो कि तलाश करने पर अपराध पंजीबद्व होने के बाद से ही उसके घर से फरार हो गई। दिनांक 13.01.2025 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की आरोपिया रानू मन्सूरी निवासी बेरछा अपने घर आई है जिसके कोतवाली पुलिस ने रानू मन्सूरी को उसके बेरछा स्थित घर से दबिश देकर राउंडअप किया गया।
आरोपिया रानू मंसुरी के कब्जे से एक चैक 3 लाख रुपयै व आरोपीया रानू मंसुरी का फोटो लगा फर्जी आधार कार्ड जिसमें उसका नाम मधु पिता दिनेश अग्रवाल निवासी मांगलिया इन्दौर लिखा है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जब रानू मन्सूरी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसके अपना पुरा नाम रानू पिता शकूर खॉ उम्र 26 वर्ष निवासी बेरछा शाजापुर को बताया और बताया की उसके साथी आरोपी इंदर पिता प्रभु गुर्जर निवासी सुल्तानपुरा बेरछा के द्वारा मालदार लोगो की तलाश की जाती थी जिन्हे वह अपने जाल में फंसा कर उसका अश्लील विडियो बना लेती। बाद में इंदर गुर्जर निवासी सुल्तानपुरा बेरछा उनका अश्लील विडियो वायरल करने की धमकी देता और लाखो में रुपये वसुल कर लेता था। इंदर गुर्जर निवासी सुल्तानपुरा बेरछा फरार है जिसकी तलाश जारी है। आरोपिया रानू मंसुरी ने अपने मेमोरंडम में घटना मे प्रयुक्त मोबाइल एंव इस तरह के कार्य में प्रयुक्त अन्य 09 मोबाइल एंव 02 लाख रु एक हिडन वेब कैमरा भी अपने पास होना बताया है । घटना मे प्रयुक्त मोबाइल नम्बर के आधार पर सीडीआर प्राप्त कर प्रकरण मे अन्य पीडित व आरोपी की तलाश की जावेगी।

उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली के थाना प्रभारी संतोष वाघेला , उनि जया सुनेरी , प्रआर हेमेन्द्र सोलंकी , प्रआर कपिल नागर, आर शैलेन्द्र गुर्जर , आर शैलेन्द्र शर्मा व मआर किर्ती मंडोत की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |