4 बच्चे पैदा करने वाले ब्राह्मणों को देंगे 1 लाख रुपये इनाम, परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का बड़ा ऐलान

इंदौर: इंदौर परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया ने ब्राह्मण समाज के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ब्राह्मण समाज के युगलों को 4 संतान पैदा करने की सलाह दी है। साथ ही ऐसे युगलों के लिए एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। वे रविवार को इंदौर में सनाढ्य ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। उनके इस बयान की चर्चा दिनभर रही।

परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया ने समाज के युवक युवतियां कम से कम 4 बच्चे पैदा करें अन्यथा विधर्मी लोग देश पर कब्जा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि अब बुजुर्गों से तो कोई आशा नहीं है। लेकिन जो संपन्न परिवार के नवदंपत्ति है वे सनातन धर्म की समृद्धि के लिए विवाह के बाद चार संतानों को जन्म दें। चार संतान को जन्म देने वाले ब्राह्मण समाज के युगलों को परशुराम कल्याण बोर्ड की ओर से एक लाख रुपए की राशि भेंट की जाएगी। मैं अध्यक्ष रहूं या नहीं, यह धनराशि निश्चित रूप से मिलती रहेगी। उनका बयान सोशल मीडिया पर मजकर वायरल हो रहा है।

विष्णु राजोरिया ने कहा कि उनके बोर्ड की ओर से समाज के जरूरतमंद बालिकाओं का सर्वे भी किया जा रहा है, ताकि आईआईटी, आईआईएम, नीट जैसी तैयारी समेत विवाह में उनकी मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि समाज के युवक-युवतियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे देश के भविष्य के निर्धारक हैं, इसलिए उन्हें एक या दो बच्चे पैदा करने की बजाय कम से कम चार बच्चे पैदा करना ही चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि नए शादीशुदा जोड़े अब इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें चार बच्चे पैदा करना हैं, अन्यथा विधर्मी लोग देश पर कब्जा कर लेंगे। अपने राष्ट्र, समाज, धर्म की रक्षा और समृद्धि के लिए हमें यह संकल्प करना ही होगा। हमारे पूर्वजों ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए बहुत त्याग किए हैं। हमें भी उनकी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सनातन धर्म की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे, यही समय की मांग है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |