अनूपपुर में पुरानी रंजिश को लेकर चले चाकू, युवक पर ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। इसी बीच कोतमा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना कोतमा थाना क्षेत्र के वार्ड 8 की है।

 जहां बदमाश शत्रुघ्न वर्मा ने रमेश साहू को चाकू मार कर घायल कर दिया है। इस हमले में रमेश को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल रमेश को गंभीर हालत में कोतमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। रमेश की हालत गंभीर है और रमेश को शहडोल के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

शहडोल मेडिकल कॉलेज में रमेश की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, यहां पर रमेश का अभी इलाज चल रहा है। हमले का कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |