रीवा में सीएससी सेंटर में लगी आग गैस सिलेंडर फटा, लाखों रुपए का नुकसान

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आने वाले गुढ़ थाना क्षेत्र के महसांव क्षेत्र में सीएससी सेंटर में रखे गैस सिलेंडर में अज्ञात कारण से भीषण आग लग गई, यह घटना रविवार रात 2 बजे की है। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं सीएससी केंद्र संचालक वीरेंद्र चौरसिया का कहना है कि उसे देर रात दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी।

 इसके बाद वह मौके पर पहुंचा और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास भी किया था। लेकिन सफल नहीं हो सके, कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार की सुबह 4 बजे आग पर काबू पाया गया है। सीएससी सेंटर के अंदर सिलेंडर क्यों रखे थे इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |