मुकेश अंबानी का Lohri गिफ्ट, आज किया JIO का रिचार्ज तो चलेगा 72 दिन

जियो यूजर्स को कम खर्च में लंबा चलने वाला रिचार्ज प्लान मिल रहा है. अगर आप जियो का रिचार्ज आज करते हैं तो प्लान में आपको अनलिमिटेड डेटा, जियो सिनेमा सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का भी बेनिफिट मिल रहा है. जियो का ये रिचार्ज प्लान आपको 72 और 84 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है. यहां इन प्लान्स की पूरी डिटेल्स के बारे में पढ़ें. 749 रुपये और 1029 रुपये के प्लान में आपको ज्यादा वैलिडिटी के साथ डेली अनलिमिटेड डेटा मिलता है.

जियो का 749 रुपये वाला प्लान

जियो के इस प्लान में आपको 28 दिन की नहीं पूरे 72 दिन की वैलिडिटी मिलती है. आप 72 दिन तक अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड वॉयसकॉलिंग और जियो सिनेमा का फ्री सब्सक्रिप्शन हासिल कर सकते हैं. इस प्लान में आपको कुल 164 GB डेटा मिलता है. आप डेली हाई स्पीड 2 GB डेटा और +20 GB डेटा का बेनिफिट उठा सकते हैं. एक तरीके से आपके लिए अनलमिटेड डेटा ही है.

अगर आप पूरा दिन भी नेट चलाते हैं है 2 या 3 जीबी से ज्यादा नहीं खत्म कर पाते हैं. इसके अलावा आपको डेली ऑफलाइन चैटिंग करने का भी मौका मिलता है. कई बार नेट नहीं चल रहा होता है तो आप डेली के 100 एसएमएस का फायदा भी उठा सकते हैं. एंटरटेनमेंट के लिए जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का एक्सेस भी मिलता है.

1029 रुपये वाले प्लान में फ्री अमेजन प्राइम

इस प्लान में आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है. सबसे अच्छी बात ये है कि इस प्लान में आपको दो ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है. इस प्लान में आप जियो सिनेमा और अमेजन प्राइम लाइट का सब्सक्रिप्शन भी हासिल कर सकते हैं. प्लान में कुल 168 GB डेटा फ्री मिलता है. आप डेली हाई स्पीड 2 GB डेटा का लुत्फ उठा सकते हैं. अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं.

इन प्लान के अलावा आपको और भी कई प्लान मिल रहे हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से भी सलेक्ट कर सकते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |