लोहड़ी पर बनायें ये 5 टेस्टी डिश, गेस्ट भी करेंगे तारीफ

लोहड़ी का त्योहार पंजाब और उत्तर भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है. हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले इसे पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है. ये त्योहार न केवल फसल की अच्छी पैदावार के लिए धन्यवाद देने का प्रतीक है, बल्कि ये अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां बांटने का भी मौका देता है. लोहड़ी की रात को लोग अलाव जलाकर उसके चारों ओर इकट्ठा होते हैं और गाने गाते हुए भांगड़ा करते हैं. इस मौके पर गजक, रेवड़ी, मूंगफली और तिल से बनी चीजें खाने का अलग ही मजा है.

लेकिन अगर आप इस बार लोहड़ी पर अपने गेस्ट्स को कुछ खास और टेस्टी डिश खिलाना चाहते हैं, तो हमारे पास हैं आपके लिए 5 शानदार रेसिपीज़. इन डिशेज को घर पर बनाकर आप अपने मेहमानों को खुश कर सकते हैं.

1. सरसों का साग और मक्के की रोटी

लोहड़ी का जिक्र बिना सरसों का साग और मक्के की रोटी के अधूरा है. ये पंजाब की ट्रेडिशनल डिश हर गेस्ट के दिल को छू जाती है.

बनाने का तरीका: ताजी सरसों के पत्तों को पालक और बथुआ के साथ उबालें.इसमें अदरक, लहसुन और मक्के के आटे का तड़का लगाकर तैयार करें. इसे मक्के की गरमागरम रोटी और मक्खन के साथ परोसें.

2. तिल-गुड़ की खीर

तिल और गुड़ से बनी खीर लोहड़ी पर मिठास और खुशी का प्रतीक होती है. ये डिश न केवल टेस्ट में अच्छी होती है, बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है.

बनाने का तरीका: चावल को दूध में पका लें और इसमें तिल और गुड़ का मिक्सचर डालें. इसे सूखे मेवे और केसर से सजाएं. इसे आप ऐसे ही या फिर ठंडी करके भी सर्व कर सकते हैं.

3. पिन्नी

लोहड़ी पर पिन्नी एक लोकप्रिय मिठाई है, जिसे घी, आटा, और गुड़ से बनाया जाता है. ये डिश सर्दियों में शरीर को एनर्जी और गर्माहट देती है.

बनाने का तरीका: सबसे पहले आटे को घी में भूनें, इसमें गुड़ और सूखे मेवे डालकर लड्डू की तरह शेप दें. इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें और गेस्ट को सर्व करें. इसे स्नैक्स की तरह भी खा सकते हैं.

4. मूंगफली चिक्की

लोहड़ी का मजा बिना मूंगफली की चिक्की के बिना अधूरा है. ये कुरकुरी और मीठी डिश हर उम्र के लोगों को पसंद आती है. इसे बड़े चाव से खाया जाता है.

बनाने का तरीका: इसे बनाने के लिए सबसे पहले पिघले हुए गुड़ में भुनी हुई मूंगफली को मिला लें. इसके बाद इसे चिकनी प्लेट में फैला दें और ठंडा होने के बाद अपनी फेवरेट शेप में काट लें.

5. पंजाबी कढ़ी पकौड़ा

लोहड़ी की दावत में अगर कोई मसालेदार और चटपटी डिश होनी चाहिए, तो वह है पंजाबी कढ़ी पकौड़ा. ये डिश चावल के साथ बेहतरीन लगती है और खाने में काफी टेस्टी होती है.

बनाने का तरीका: इसे बनाना भी काफी आसान है. इसके लिए आप बेसन और दही में सारे मसाले डालकर एक बेटर बनाए और उसे पका लें. इसके बाद इसमें प्याज के कुरकुरे पकौड़े डालें. इसे धनिया पत्ती और लाल मिर्च के तड़के के साथ गार्निश करें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |