पाकिस्तान के पास पड़ा है 18, 497 करोड़ का गोल्ड रिजर्व, दूर हो जाएगी पड़ोसी मुल्क की कंगाली?

सोने को सेफ हैवेन या सुरक्षित निवेश कहा है. माना जाता है मुसीबत में सोना बहुत काम आता है, तभी तो बड़े बड़े देशों के पास गोल्ड रिजर्व होते हैं. भारत के पास भी 876 टन का गोल्ड रिजर्व है. इसके अलावा दुनियाभर के देशों में सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व यूएस के पास है. वहीं अब कंगाल पाकिस्तान को भी अरबों का खजाना हाथ लगा है. कथित तौर पर पाकिस्तान ने सिंधु नदी में बहुत बड़े गोल्ड रिजर्व की खोज की है. पाकिस्तान को इस खदान में इतना सोना मिला है कि ये देश की कंगाली चुटकियों में मिटा सकता है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान के पास पड़ा है 1,84,97 करोड़ का सोना!

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने सिंधु नदी में अरबों के गोल्ड रिजर्व की खोज की है. दरअसल सिंधु नदी दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे लंबी नदियों में से एक है. यहां टेक्टोनिक प्लेटों एक टकराव से बड़ी मात्रा में सोना जमा हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेसर गोल्ड डिपॉजिट के रूप में जानी जाने वाली इस प्राकृतिक प्रक्रिया के कारण नदी में कुछ जगहों पर बड़ी मात्रा में सोना जमा हो गया है. पाकिस्तानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने जिस सोने के खजाने की खोज की है इस सोने रिजर्व की वैल्यू अनुमान के मुताबिक, 32.6 मीट्रिक टन है, जो लगभग 600 बिलियन पाकिस्तानी रुपये यानि भारतीय करेंसी में देखें तो 1,84,97 करोड़ रुपए के बराबर हो सकता है. हालांकि, अभी भी पाकिस्तान ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

अगर पाकिस्तान को 1,84,97 करोड़ रुपए का सोना मिलने की बात सही साबित होती है तो क्या देश की कंगाली दूर करने के लिए काफी है? आइए जानते हैं…

क्या दूर हो जाएगी कंगाली

600 बिलियन पाकिस्तानी रुपये के अनुमानित मूल्य के इस खजाने को लेकर कहा जा रहा है कि देश में मिले इस भंडार से देश की तकदीर और तस्वीर बदल सकती है. 600 अरब पाकिस्तानी रुपए देश की कुछ वित्तीय चुनौतियों को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिसमे उसके कर्ज से लेकर कई जरुरी खर्च शामिल हैं. माना जा रहा है ये गोल्ड रिजर्व सरकार के लिए पर्याप्त रेवेन्यू जेनेरेट करने के साथ देश की आर्थिक हालात में सुधार ला सकते हैं.

ये भी मिली खदाने

गोल्ड रिजर्व के अलावा पाकिस्तान में कई और चीजों की खदानें हैं. जानकारी के मुताबिक, बलूचिस्तान में सोने की कई खदानें हैं. जहां की रेको दिक खदान गोल्ड और कॉपर से भरी है. बलूचिस्तान के चगाई जिले में मिली इस खदान में भी लाखों टन सोने का भंडार है. इस खड़ान की गिनती दुनिया की कई बड़ी खदानों में होती है. जहां गोल्ड और कॉपर की माइनिंग होती है और यही वजह है कि चीन यहां अपनी आंखें गड़ाए बैठा है और खनन कर रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |