शिवपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर मामा की मौत, भांजा घायल

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कोलारस थाना क्षेत्र में फोरलेन हाईवे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, यहां पर एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार में टक्कर मार दी, इस हादसे में मामा की दर्दनाक मौत हो गई है। भांजा गंभीर रूप से घायल है, प्राप्त जानकारी के अनुसार सेसाई गांव का रहने वाला सनीदेवल प्रजापति सतनवाड़ा के रहने वाले भांजे नरेश प्रजापति के साथ बाइक से घर जा रहा था।

गिलगवां के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि सनीदेवल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। भांजा नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया है, घायल को कोलारस अस्पताल ले जाया गया यहां पर गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया गया है। मृतक सनीदेवल प्रजापति 6 बहनों के बीच इकलौता भाई था, पुलिस ने अज्ञात वाहन पर मामला दर्ज कर लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |