यातायात सुधार मुहिम के तहत बंगाली चौराहे से कनाडिया मेन रोड में तक फुटपाथ पर किए गए कब्जे को हटाया गया. यातायात बाधित कर रहे वाहनों को पहुंचाया थाने.

इंदौर में कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में जारी यातायात सुधार की मुहिम के तहत शुक्रवार को बंगाली चौराहे से कनाडिया मेन रोड में तक कार्रवाई की गई। दुकानों, शोरूम के सामने वाहनों को सुव्यवस्थित कराया गया एवं फुटपाथ पर किए गए कब्जे को हटाया गया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अमले द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस दौरान कुल 110 दुकानों में फुटपाथ पर अतिक्रमण कर निर्मित टीन शेड, ओटले, होर्डिंग्स आदि सामग्री को हटाया गया। कार्रवाई में कुल 12 हजार रूपये का चालान भी बनाया गया। लगभग 35 दुकानों को चेतावनी दी गई एवं 03 ट्रक सामान जप्त किया गया। कार्रवाई के दौरान विभिन्न चार पहिया व दो पहिया वाहन, जो यातायात को बाधित कर रहे थे, इनके विरूद्ध 5 हजार रूपये की चालानी कार्रवाई की गई एवं लगभग 15 टू व्हीलर थाने पहुंचाये गए। साथ ही 06 दुकानों के ऊपर निर्मित जर्जर दीवार को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्री ओम नारायण सिंह बडकुल, जोनल अधिकारी श्री प्रभात तिवारी, ट्राफिक निरीक्षक श्री दीपक यादव, भवन निरीक्षक श्री अतुल श्रीधर और रिमूवल टीम के कर्मचारी उपस्थित थे।

#JansamparkMP
#indore
#इंदौर
#trafficmanagement
#roadsafety

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |